तर्कशीलता पर किताबें

वैसे तो तर्क, वैज्ञानिक सोच और नास्तिकता पर बात करने वाली आम लोगों के लिए बहुत कम किताबें हिंदी में उपलब्ध हैं साथ ही, वैसी किताबें जो अन्धविश्वास, भूत-प्रेत, धार्मिक आडम्बर, भाग्यवाद, बाबावाद आदि के पर्दाफाश और खात्मे की बात करे, ऐसी भी किताबें ज्यादा नहीं दिखती हिंदी मेंअंग्रेजी में तो सैकड़ों किताबें हैं और अमेज़न या फ्लिप्कार्ट में एक सर्च से उपलब्ध हैं फिर भी, कुछ किताबें जो हिंदी में उपलब्ध हैं और जिन्हें आप मंगा कर पढ़ सकते हैं, निम्न हैं

पुस्तक का नाम – मैं नास्तिक क्यों हूँ, लेखक - भगत सिंह, प्रकाशक – लोक प्रकाशन गृह, संपर्क –बी-131सादतपुर, दिल्ली – 110094फोन नं. – 011-22569962. यह पुस्तक भगत सिंह द्वारा लिखित एक एक लेख और क्लासिक रचना है जिसे कई प्रकाशकों ने छापा है और गूगल पर एक सर्च में उपलब्ध है।आप इसे नीचे हिन्दी में लिंक पर भी क्लिक कर पढ़ सकते हैं और English में download कर सकते हैं। 




पुस्तक का नाम – खट्टर काका, लेखक – हरिमोहन झा, प्रकाशक - राजकमल प्रकाशन, संपर्क - बी, नेताजी सुभाष मार्ग, दरियागंज, नई दिल्ली – 110002ई-मेलinfo@rajkamalprakashan.com. आप इस पुस्तक की मुफ्त पीडीएफ कॉपी निम्न लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं


पुस्तक का नाम – धर्म के नाम पर, लेखक – गीतेश शर्मा, संपादक – कुसम जैन, प्रकाशक – राजकमल प्रकाशन, संपर्क – ऊपर राजकमल का संपर्क विवरण देखें
पुस्तक का नाम – अन्धविश्वास उन्मूलन, लेखक – डॉ नरेन्द्र दाभोलकर, संपादक – डॉ. सुनील कुमार लवटे, प्रकाशक - राजकमल प्रकाशन, संपर्क – ऊपर राजकमल का संपर्क विवरण देखें यह पुस्तक (अन्धविश्वास उन्मूलन) तीन खण्डों में उपलब्ध है जो क्रमशः विचार (अनुवादक डॉ. चंदा गिरीश), आचार (अनुवादक प्रकाश कांबले) और सिद्धांत (अनुवादक डॉ. विजय शिंदे) के रूप में डॉ. नरेन्द्र दाभोलकर के विचार, आचार एवं सिद्धांत पर संभवतः हिंदी के पाठकों के लिए पहला प्रयास है

पुस्तक का नाम धर्म की आड़ मेंसंपादक - एस.एस. गौतम, प्रकाशक - सिद्धार्थ बुक्स, संपर्क – 1/4446गली नं4डॉ आंबेडकर गेट, रामनगर एक्सटेंशन, मंडोली रोड, शाहदरा, दिल्ली – 32, फोन011-22120380मोबाईल9810173667, 9810123667, ई-मेलgautambookcenter@gmail.com

पुस्तक का नाम धर्मग्रंथों का पुनर्पाठ, लेखक - मुद्राराक्षस, प्रकाशक - सिद्धार्थ बुक्स, संपर्क - ऊपर ‘सिद्धार्थ बुक्स’ का संपर्क विवरण देखें इस प्रकाशन की सम्बंधित विषय पर अन्य पुस्तकें: धर्म बनाम अन्धविश्वास, लेखक मुद्राराक्षस और धर्म: उत्पीडन का यंत्र, लेखक अतुल कुमार विश्वास

पुस्तक का नाम - हम हिन्दुओं में क्या नैतिकता हैलेखक - राकेश नाथ, प्रकाशक - विश्व बुक्स, कैसे प्राप्त करें - अमेज़न पर उपलब्ध है। अमेज़न पर खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

[हम हिन्दुओं में क्या नैतिकता है]


पुस्तक का नाम – देव और दानव, लेखक – डॉ. अब्राहम टी. कोवूर, संपादक – मेघ राज मित्र, अनुवादक – प्रवीन छाबड़ा, बलवन्त सिंह. प्रकाशक – तर्कभारती प्रकाशन, संपर्क – पुरानी सब्जी-मंडी, के.सी. रोड, बरनाला, पंजाब – 148101, मोबाईल9416832346, 8930851500, ई-मेलtarksheel@gmail.com. पुस्तक ‘देव और दानव’ अंग्रेजी पुस्तक ‘Gods, Demons and Spirits का ही हिंदी अनुवाद है।


पुस्तक का नाम – ...और देव पुरुष हार गये, लेखक – डॉ. अब्राहम टी. कोवूर, संपादक – मेघ राज मित्र, बलबीर सिंह सैनी, अनुवादक – महिन्द्र पाल, अनुराग आरोही, हरिन्द्र. प्रकाशक – तर्कभारती प्रकाशन, संपर्क – ऊपर ‘तर्कभारती प्रकाशन’ का संपर्क विवरण देखें।  

पुस्तक का नाम – भारत के प्रख्यात नास्तिकसंपादक – डॉ. रणजीत, प्रकाशक - प्रकाशन संस्थान, संपर्क – प्रकाशन संस्थान, 4268-B/3, अंसारी रोड, दरियागंज, नई दिल्ली - 110002 आप इस पुस्तक की मुफ्त पीडीएफ कॉपी निम्न लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं



साथियों से निवेदन हैं कि नास्तिकता, तर्क-विज्ञान आदि की बात करने वाली कोई किताब जो हिंदी में हो और आपकी नज़र से गुजरे; उसका पूरा विवरण हमें जरुर उपलब्ध करवायें जिससे हम दुसरे साथियों तक भी उसे साझा करने में सक्षम हो सकें धन्यवाद